फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

111 विद्यालयों ने जताई केंद्र निर्धारण पर आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
111 विद्यालयों ने जताई केंद्र निर्धारण पर आपत्ति
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की तरफ से जारी की गई थी 156 परीक्षा केंद्रों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड की इस साल होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड की तरफ से जिले के 156 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित सूची जारी की गई थी। इस पर 111 विद्यालयों की तरफ से आपत्ति जताई गई है। अब जिला समिति की तरफ से इन आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की नई सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 62,254 और इंटर में 46,134 समेत कुल 1,08,388 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए बोर्ड की तरफ से बीते 27 जनवरी को 156 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर 30 जनवरी तक विद्यालय संचालकों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इसमें कुल 111 विद्यालयों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं, जिसमें सबसे अधिक आपत्तियां केंद्र बनाने और विद्यार्थियों के लिए निधारित हुए परीक्षा केंद्र की दूरी मानक के अनुरूप नहीं बताई गई है। अब प्राप्त आपत्तियों पर डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला शिक्षा समिति विचार करेगी। यहां से आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन करेगा। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में मिलीं आपत्तियों को डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा। वहां निस्तारण के बाद बोर्ड प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड की तरफ से मिले अगले निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें