फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में शामिल 11 गांवों को अब मिलेगी नगरीय बिजली

Fri, 26 Jan 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर में शामिल हुए 11 गांवों की करीब दस हजार आबादी को अब नगरीय बिजली मिलेगी। इन गांवों को नए फीडर से जोड़ दिया गया है। पहले इन्हें ग्रामीण शेड्यूल के हिसाब से दुदही फीडर से बिजली आपूर्ति होती थी। गर्मी में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कई बार उपकेंद्र पर हंगामा किया था।
विज्ञापन

नगर पालिका पडरौना के सीमा विस्तार में 18 गांवों को शामिल किया गया था। शहरी क्षेत्र में शामिल 11 गांवों को ग्रामीण शेड्यूल के हिसाब से बिजली दी जाती थी। दुदही फीडर पर अधिक लोड होने से फाल्ट की समस्या बनी रहती थी। गर्मी में होने वाली कटौती से इन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों ने शहरी क्षेत्र में होकर ग्रामीण शेड्यूल के हिसाब से बिजली आपूर्ति मिलने पर कई बार हंगामा भी किया था। एक सप्ताह पूर्व अहिरौली दीक्षित, मटिहिनिया खुर्द, मटिहिनिया बुजुर्ग, सरेया, प्रसादपुर, पिपरा सोनल, हरका, कंठी छापर, पिपरा, रसूलपुर, रामपुर मटिहिनिया गांवों को दुदही फीडर से अलग कर नए फीडर से जोड़ा गया। जेई अरविंद मणि ने बताया कि दुदही फीडर पर अधिक लोड था। इस लिए फाल्ट की समस्या रहती थी। गांव वालों को भी ग्रामीण क्षेत्र के शेड्यूल से बिजली मिलने की शिकायत रहती थी। इसको लेकर कई बार हंगामा व विवाद हो चुका है। अब इन गांवों का फीडर अलग कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें