फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दस प्रतिष्ठानों पर काम करते मिले 11 किशोर

Sun, 26 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को हाटा क्षेत्र में हाईवे किनारे संचालित होटल, ढाबा और आटोमोबाइल वर्कशाप समेत दस प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान 11 किशोर श्रमिक मिले। उन्हें मुक्त कराते हुए प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि बाल श्रम कराना अपराध है। शिक्षा व सुरक्षित बचपन प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। बाल श्रम कराते पकड़े जाने पर छह माह से दो वर्ष तक की कैद और 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। शनिवार को दस प्रतिष्ठानों की जांच में 11 किशोर काम करते मिले, जिन्हें मुक्त कराते हुए संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी गई है। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग आरक्षी मुकेश, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें