कुशीनगर में 103 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 95 हुए ठीक
पडरौना। जिले में मंगलवार को 103 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2593 हो गई है। इलाज के बाद स्वस्थ मिले 95 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 716 रही।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक कराई गई 38594 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की जांच में 2593 पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को 1001 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 898 निगेटिव एवं 103 पॉजिटिव मिले। इनमें कसया क्षेत्र से 13, फाजिलनगर से एक, नेबुआ नौरंगिया से आठ, पडरौना से चार, सुकरौली से 14, हाटा से 15, कुबेरस्थान से 12, रामकोला से आठ, खड्डा से आठ, मोतीचक से पांच, कप्तानगंज से चार, सेवरही से दो तथा अन्य क्षेत्रों से नौ मरीज हैं। एक्टिव केस 716 हैं, जबकि अभी तक 18 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। 236 कंटेनमेंट एरिया सक्रिय हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल के 100 बेड के लेवल-2 अस्पताल में कुल 80 मरीज भर्ती कराए जा चुके हैं, जिनमें 49 मरीज ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं लक्ष्मीपुर के लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती 484 मरीजों में 403 ठीक हो चुके हैं, जबकि होम आ सोलेशन में रखे गए 1899 मरीजों में 1266 स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि समय से जांच करा लें, ताकि समय रहते रोगी की पहचान कर उपचार शुरू कराया जा सके।