फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली उर्फ चकिया गांव के पंचायत भवन पर आयोजित किया गया चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
13 पात्रों में विधायक ने वितरित किया राशन कार्ड
विज्ञापन


कप्तानगंज। क्षेत्र के देवकली उर्फ चकिया गांव के पंचायत भवन पर शनिवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधाक ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी योजना के तहत 313 पात्रों में राशन कार्ड का वितरण किया। इसके अलावा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध ने सरस्वती देवी, लक्ष्मीना, राजमती, रेनू, मीरा, बिंदावती, शकुंतला, लक्ष्मी, फूलमती, पार्वती, तोता समेत अंत्योदय योजना के 53 और पात्र गृहस्थी योजना के 260 पात्रों को राशन कार्ड का वितरण किया। विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। किसानों के लिए प्रति वर्ष छह हजार रुपये देने का कार्य इस सरकार ने किया है। समाज के शोषित, वंचित लोगों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त, मास्टर राधेश्याम सिंह, ग्राम प्रधान बिंदू देवी, रामनिवास, धीरज सिंह, हरेंद्र राजभर, अनिल राजभर, ध्रुव राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नहर टूटने से गेहूं की फसल में घुसा पानी
पिपरा कनक। क्षेत्र के पटहेरवां गांव के पास नहर का माइनर शनिवार को टूट गया। इससे अगल-बगल के खेतों में पानी घुस गया। क्षेत्र के किसानों ने टूटे नहर को बांधने की मांग की।
विज्ञापन

इस गांव के पास नहर ओवर फ्लो होने से एक तरफ का बांध टूट गया, जिससे अगल-बगल के गेहूं और मसूर के खेतों में पानी घुस गया। क्षेत्र के इफ्तेखार अहमद बरकाती आदि किसानों ने बताया कि नहर की समुचित सफाई और देखरेख नही होने से इस तरह की घटनाएं अक्सर घटती है। उन्होंने सिंचाई विभाग से टूटे नहर को ठीक कराने की मांग की। सिंचाई विभाग के जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नहर टूटने की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें