कुशीनगर। तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक युवक थावे की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देख प्लेटफार्म पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंचे घर वाले शव लेकर चले गए। दोपहर बाद बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तरयासुजान गांव निवासी 32 वर्षीय रोहित सुबह तरयासुजान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहल रहा था। स्टेशन पर भीड़ थी। ट्रेन स्टेशन पर आते ही भीड़ में शामिल रोहित इसकी चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर घरवाले पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के आनन-फानन शव लेकर घर लौट गए। दोपहर बाद बिना किसी सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया।