पडरौना (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को युवाओं ने नगर के गांधी चौक से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला। सुभाष चौक पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने कहा कि आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। शहीदों के इस बलिदान को देश का युवा कभी व्यर्थ नहीं जाने देगा।
इस मौके पर दीपक जायसवाल, राजन सोनी, जयराम मिश्र, सुनील दीक्षित, नवनीत तिवारी, अमन त्रिपाठी, सुधीर, प्रमोद, नीतेश, अभिषेक, आशुतोष, विवेक, गुड्डू, विपिन, हिमांशु आदि मौजूद रहे।