फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, मिठाई की दुकानों में छापेमारी, लिए गए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कसया कस्बे में संचालित कई मिठाई की दुकानों में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान विभाग के लोगों ने नमूने भी लिए। इससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने गोरखपुर मार्ग स्थित एक होटल में भी छापेमारी कर वहां से पनीर, दही व मसाले का नमूना लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह यादव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, सतीश कुमार एवं खाद्य सहायक आरडी यादव, पंकज, सतीश, सच्चितानंद, मनोज श्रीवास्तव व प्रवीण सिंह की टीम ने गांधी चौक के नजदीक मिठाई की तीन दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। इसके बाद टीम ने गोरखपुर मार्ग स्थित एक होटल में छापे की कार्रवाई कर जांच की। टीम के अनुसार होटल में रखा पनीर फंगस इफेक्टेड था। डिब्बा बंद दही व मसालों की क्वालिटी भी खराब थी। इनके नमूने लिए गए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी और खराब सामानों के बिक्री पर रोकथाम के लिए विभाग की तरफ से जिले में छापेमारी कर नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें