फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय कृषि गोष्ठी एवं किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कृषि वैज्ञानिक भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रीय वातावरण के अनुकूल फसलों के लिए बीज तैयार करें। जिससे किसानों को भरपूर पैदावार मिल सके। जब तक पैदावार नहीं बढ़ेगी, किसानों की स्थिति नहीं सुधरेगी। किसानों को भी बदलते वक्त के साथ परंपरागत खेती की बजाय वैैैैज्ञानिक व व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाना होगा।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने डिबनी बंजरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कृषि गोष्ठी एवं किसान मेला में उपस्थित किसानों, कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं। यही वजह है कि लाचार किसानों की जान जा रही है।
सब्जी अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र सरगटिया करनपट्टी के वैज्ञानिक डॉक्टर अशोक कुमार राय ने वैैज्ञानिक ढंग से खेती एवं हाल के दिनों में तैयार की गई विभिन्न फसलों की नई प्रजाति की जानकारी दी। गन्ना अनुसंधान केंद्र कूड़ाघाट के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने गन्ना की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर उमेश गुप्ता ने सरकार की ओर से किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनसे अपना रजिस्ट्रेशन जल्द कराने के लिए कहा। कार्यक्रम में डॉक्टर एसएन उपाध्याय, बीडीओ डॉक्टर अरुण कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ राय, जयप्रकाश मणि, पारसनाथ सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान रामकिशोर गोड़, अजय गिरी, राजेश खरवार, जितेंद्र मद्धेसिया, संजीव कुमार वर्मा, रविंद्र राय, रामआश्रय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें