फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव से संबंधित खबर---

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्र से 100 मीटर दूर रहेंगे समर्थक
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जिन छह ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए मतदान व मतगणना होनी है, वहां शुक्रवार को ही सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतदाता सदस्यों को बूथ तक जाने के लिए किसी प्रकार से बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख के निर्वाचन के संदर्भ आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के अलावा किसी भी व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि को प्रांगण में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी अधिकारी या सुरक्षाकर्मी द्वारा किसी भी क्षेत्र पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्य को प्रांगण में प्रवेश करने से रोका नहीं जाएगा। निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए निर्दिष्ट भवन के प्रांगण में प्रत्याशियों, सदस्यों तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपनी सहायता के लिए बुलाए गए कार्मिकों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। सुरक्षा प्राप्त प्रत्याशियों/ सदस्यों के सुरक्षा कर्मियों को मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद के प्रत्याशियों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी और जिन प्रत्याशियों की सुरक्षा आवश्यक हो उन प्रत्याशियों की मांग पर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान कक्ष में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और एक जनरेटर स्टैंडबाई स्थिति में रखा जाएगा। मतदान एवं मतगणना की शत-प्रतिशत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान हेतु पर्याप्त मात्रा में बैगनी रंग की स्याही वाली एक ही तरह की स्केच पेन रखी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने आवश्यकतानुसार मतदान एवं मतगणना हेतु बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। मतदान/ मतगणना कक्ष के अंदर किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने लिया जायजा
ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन के लिए नामित प्रेक्षक सहदेव ने शुक्रवार को कसया विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए निर्देश भी दिए। चुनाव प्रक्रिया में संलग्न अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा डीएम यस राजलिंगम व एसपी सत्येंद्र पटेल ने रामकोला विकासखंड कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि अगर कोई भी शरारत करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
ये प्रत्याशी हैं मुकाबले
रामकोला - आशुतोष और दिग्विजय
दुदही - माला देवी और रामावती देवी
पडरौना - आशुतोष और दुलारी देवी
खड्डा - शशांक दुबे एवं भगवान दयाल
कसया- अंजू देवी, रीना यादव
विशुनपुरा- वीरेंद्र कुमार यादव और विंध्यवासिनी श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें