सोहरौना उपकेंद्र में बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाक शुभारंभ करते डॉ. सुरेश पटारिया।संवाद
-सीएमओ और डीआईओ ने किया संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नौ माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक से आच्छादित करने के लिए बुधवार को सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने उपकेंद्र सोहरौना व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी ने पीपी सेंटर पड़रौना में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दोनों जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। कहा कि इसकी कमी से बच्चों में नेत्र विकार की संभावना बढ़ जाती है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि इस अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं की ओर से नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों के ड्यूलिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देनी है। कोई बच्चा वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक माह तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस दौरान कोल्ड चेन पर्यवेक्षक एसपी दुबे, अर्बन समन्वयक गंगेश, बीएचडब्ल्यू सुमित, प्रमोद आदि मौजूद रहे।