फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 जून तक केला किसान कराएं बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केला किसान 30 जून तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इसके लिए केसीसी धारक किसान को बैंक में जाकर सहमति पत्र देना होगा। यह जानकारी कृषि निदेशक आशीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर भूमि पर केले की खेती करने वाले किसान फसल का बीमा कराने के लिए 4500 रुपये प्रति हेक्टेयर रुपये बीमा कंपनी को जमा करंगे। फसल का बीमा कराने के बाद यदि प्राकृतिक आपदा से केले की संपूर्ण फसल नष्ट हो जाती है तो बीमा धारक किसान को डेढ़ लाख रुपये क्षतिपूर्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यदि केसीसी धारक किसान नहीं हैं, तो वे अपनी केले की फसल का बीमा सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। फसल बीमा कराने के लिए किसानों को बैंक पासबुक, आधार कार्ड समेत अन्य प्रपत्र देने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें