फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पालिका में बनेगी 10 सड़कें,होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सात वार्डों में 10 आरसीसी सड़कों का निर्माण नगर पालिका कराएगी। सड़क का निर्माण होने से लोगों के आवागमन में सहूलियत होगी। नगर पालिका में शामिल होने के बाद इन क्षेत्रों में सड़क की समस्या थी। इसके लिए लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे, नगर पालिका प्रशासन के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, संतरविदास नगर, परशुराम नगर वार्ड में 10 आरसी सड़कों का निर्माण होगा। इस वार्ड के अधिकांश हिस्से की आबादी नगर पालिका में शामिल हुई है, लेकिन कच्ची सड़क होने के कारण लोगों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन इन वार्डों में बनने वाली सड़कों की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। पैमाइश करा ली गई है, टेंडर होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इससे आठ हजार से अधिक आबादी को सहूलियत होगी। ईओ संतराम सरोज ने बताया कि सड़कों की पैमाइश करा ली गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें