फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 10 प्रतिभागियों का प्रदेश युवा संसद के लिए हुआ चयन

Mon, 15 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में रविवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने विकसित भारत युवा संसद-2026 के लिए हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने आपातकाल के 50 वर्ष लोकतंत्र के लिए शिक्षा विषय पर जिला युवा संसद में दमदार तरीके से अपने विचार रखे।
विज्ञापन


काॅलेज की छात्रा गार्गी ढाली ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया। सारा खान ने तत्कालीन देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा। जिले के कुल 39 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 10 प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर पर कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।
चयन समिति में शामिल प्रवीन गुंजन, डाॅ. सौरभ द्विवेदी, डाॅ. शंभू दयाल कुशवाहा ने बासु प्रसाद गोंड, गार्गी ढाली, दुर्गेश कुमार यादव, दीपक कुमार पांडेय, गुलाब हुसैन, कृष्णानंद जायसवाल, सारा खान, कृष्णा कुशवाहा, नवनीत पांडेय, ममता गुप्ता को प्रदेश स्तर के युवा संसद के लिए चयनित किया। अंत में डाॅ. पारसनाथ ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें