हाटा के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते एसडीएम प्रमोद त्रिपाठी व कोतवाल ज्ञानेंद्र।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी समेत 10 और संक्रमित
पडरौना। स्वास्थ्य कर्मी की पत्नी समेत 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये लोग पडरौना, कप्तानगंज, तमकुहीराज, दुदही, रामकोला व सुकरौली क्षेत्र के हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 518 हो गई है। जबकि 154 एक्टिव केस हैं। सोमवार को आठ मरीज स्वस्थ होकर घर आ गए। स्वस्थ होने वालों की 354 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आई 295 लोगों की रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव व 285 निगेटिव हैं। संक्रमितों में पडरौना क्षेत्र के गुनागरपट्टी का 35 वर्षीय युवक, दुदही का 26 वर्षीय युवक, कसया सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी, सुकरौली का 55 वर्षीय व्यक्ति, रामकोला ब्लाक के खोटही गांव का 25 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसके अलावा कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 12 का एक युवक व दो महिलाएं संक्रमित हैं। कसया क्षेत्र के गिदहा और तमकुहीराज क्षेत्र के धारमठिया गांव में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक जिले में 14314 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें 518 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 354 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 154 एक्टिव केस हैं।