संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के तहत बुधवार को डीएम कार्यालय में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें डीएम की मौजूदगी में कुल दर्ज हुए 51 मामलों में से दस का मौके पर निस्तारित किया गया।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तुत सभी मामलों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता दिखाएं। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष के तहत अपराध पीड़ित महिलाओं को आर्थिक क्षतिपूर्ति देने के प्रावधान है। इसका लाभ सभी पीड़ित महिलाओं को मिलना चाहिए।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय, एसीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा, अग्रणी बैंक प्रबंधक आरएस त्यागी आदि मौजूद रहे।