संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 15,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार तुर्कपट्टी थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग की विवेचना कुबेरस्थान थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता कर रहे थे। वांछित चल रहे अभियुक्त अब्बू सालिम पुत्र अब्बू लतीफ निवासी वार्ड नंबर 32 मकान नंबर 140 बेली थाना कैंट जनपद प्रयागराज स्थायी पता ग्राम मकूनपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। वांछित अभियुक्त को रविंद्रनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद