फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी दुदही पर गैरहाजिर मिले 10 स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी दुदही पर गैरहाजिर मिले 10 स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को मिली कमियां
कर्मचारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, मांगा जवाब
दुदही। सीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी दुदही के 10 स्वास्थ्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मंगलवार दोपहर 12 बजे सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सीएचसी पहुंचे। लेबर कक्ष, इंसेफेलाइटिस कक्ष, टेलीमेडिसिन कक्ष और दवा वितरण कक्ष में कमियां मिलने पर सुधार का निर्देश दिया। गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सीएमओ ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर अचानक सीएमओ डॉ. सुरेश दुदही सीएचसी पहुंचे। वहां कर्मचारियों को अनुपस्थित देखकर उन्होंने सभी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीएचसी के विभिन्न कक्षों में जाकर सीएमओ ने व्यवस्था देखी। साफ-सफाई का अभाव, गंदगी देखकर सीएमओ ने व्यवस्था सुधारने का निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया। मरीजों से बात करके सीएचसी पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी उन्होंने ली। सीएमओ के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमओ सुरेश पटारिया ने बताया कि गैरहाजिर मिले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएचसी में कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें