तमकुहीराज। तमकुहीराज-समउर मार्ग स्थित गाजीपुर के पास बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां इलाज चल रहा है।
बुधवार की शाम करीब चार बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसौनी टोला भरपटिया निवासी संजीव पाल (35) बाइक से घर जा रहे थे। वह अभी गाजीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें संजीव घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद