फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार लोगों पर किशोरी के अपहरण का केस

Thu, 24 Aug 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। एक पखवारा पहले अपने घर से चौराहे पर आधार कार्ड से पैसा निकालने गई किशोरी को योजना बनाकर अपहरण कर एक युवक के साथ बाहर भेज दिया गया। मां ने उसके साथ दुष्कर्म व हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 06 अगस्त 23 की शाम छह बजे उसकी नाबालिग पुत्री गांव के चौराहे पर आधार कार्ड से पैसा निकालने के लिए गई थी और लापता हो गई। रिश्तेदारों सहित कई जगह खोजबीन करने के बाद अब पता चला कि लड़की को पूर्वनियोजित योजना के तहत भुजौली खुर्द गांव के चार लोग पुरानी रंजिश में अगवा कराकर एक लड़के के साथ कहीं भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि किशोरी से दुष्कर्म करके हत्या की जा सकती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अधारे, गिरगेश, लड्डू, रामसहाक निवासी भुजौली खुर्द के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें