पडरौना। जिले का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। वह लखनऊ में है। उसे होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर मौजूदा समय में कोरोना के तीन एक्टिव पॉजीटिव केस हैं। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बुधवार को 512 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। इसमें 352 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 351 निगेटिव और एक पॉजीटिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मिला व्यक्ति जनपद के सेवरही क्षेत्र का निवासी है। वह इस समय लखनऊ में है। संवाद