फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक मरीज की मौत, 48 नए लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक मरीज की मौत, 48 नए लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

- 157 मरीज हुए ठीक, 593 हैं एक्टिव मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमित एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। उसे लेकर कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या अब 100 हो गई है। 48 नए संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि 157 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के लक्षण वाले 4374 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि शाम तक 2508 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2460 निगेटिव और 48 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में फाजिलनगर क्षेत्र से एक, हाटा से दस, कप्तानगंज से एक, कसया से तीन, खड्डा से एक, पडरौना से छह, मोतीचक से तीन, नेबुआ नौरंगिया से एक, रामकोला से एक, सेवरही से दो, सुकरौली से तीन, तमकुही से चार और अन्य क्षेत्रों से 12 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 552356 लोगों की जांच में अब तक 15136 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र के 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे लेकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है। 157 मरीज मंगलवार को ठीक मिले। उन्हें लेकर अब तक कुल 14443 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 593 है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.74 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 95.42 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.64 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें