फाइनल में जुबेर इलेवन की टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। संवाद
औरेनी गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को जुबेर व मुन्ना इलेवन के बीच हुआ। इसमें जुबेर इलेवन की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 57 रन से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्थानों की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन गांव के लंबरदार ग्राउंड पर किया गया।
जुबेर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुन्ना इलेवन की टीम 80 रन पर सिमट गई। इस तरह जुबेर इलेवन ने 57 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। जुबेर इलेवन के खिलाड़ी लाइक को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर अमानत रसूल व थाना प्रभारी कड़ाधाम त्रिलोकी नाथ पांडेय ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को साढ़े बारह हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हासिम, मोहम्मद महताब, समाजसेवी एहसान खान मौजूद रहे। पूरे टूर्नामेंट का सफल आयोजन रेहान सिद्दीकी, जफर, अमन, अशरफ बाबा, अजमल बाबा, साहिल, फैजान, हाफिज लतीफ, साजिद रजा व संरक्षक अली अहमद की देखरेख में हुआ।