फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर युवकों का फोड़ा सिर

Sun, 05 May 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मीरनपुर गांव में पिटाई से घायल कुलदीप वर्मा। संवाद
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली के मीरनपर गांव के पास शुक्रवार रात मिट्टी का अवैध खनन कर रहे माफियाओं ने वीडियो बनाने पर दो युवकों को लाठी-डंडे से जमकर पीसा गया। इससे दोनों लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायलों ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


चरवा कस्बा निवासी कुलदीप वर्मा शुक्रवार रात कलापत का पूरा गांव के सचिन पासी के साथ बाइक से मीरनपुर जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कलापत का पूरा स्थित एक सरकारी तालाब में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टरों में भरा जा रहा है। वह रुककर मोबाइल से खनन का वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते देख खनन कर रहे लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर खनन माफियाओं ने कुलदीप की लाठी, डंडे और लोहे के राॅड से पिटाई करने लगे। बीच- बचाव करने पर सचिन पासी को भी पीट दिया। सिर फटने से दोनों लहूलुहान होकर वही बेहोश हो गए। सूचना के बाद पहुंचे परिजन इलाज के लिए घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। घायलों ने शनिवार सुबह थाने पहुंच बजरंग उर्फ बीके, राजू पासी, नरेश उर्फ नाटे निवासी कलापत का पूरा के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें