संदीपन घाट थाना क्षेत्र उज्जयिनी फरीदपुर चक ताजपुर गंगा घाट पर सैय्यद सरावा गांव निवासी नागेश्वर यादव (18) पुत्र वीरेंद्र यादव गंगा घाट नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मछुआरों और ग्रामीणों की सहायता से जाल डलवा कर खोज कर रही है।
मूरतगंज कौशांबी संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उज्जयिनी गंगा घाट पर नहाने गया युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। साथ के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीण कई घंटे खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
संदीपन घाट थाना क्षेत्र उज्जयिनी फरीदपुर चक ताजपुर गंगा घाट पर सैय्यद सरावा गांव निवासी नागेश्वर यादव (18) पुत्र वीरेंद्र यादव गंगा घाट नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। संदीपन घाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मछुआरों और ग्रामीणों की सहायता से जाल डलवा कर खोज कर रही है, लेकिन गंगा का तेज बहाव होने के कारण अभी तक युवक का सुराग नहीं लग सका है। युवक के गंगा में डूबने की सूचना जैसे ही परिजनो को मिली वह रोते बिलखते गंगा घाट पहुंच गए। पुलिस ने प्रयागराज से गोताखोर टीम को भी बुलाया है लेकिन टीम अभी तक नही पहुंच पाई है।