चरवा कोतवाली के सिरियावां गांव की नाजिया बेगम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी इनाया मोहल्ले से दूध लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उस पर पान थूक दिया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने मासूम की पिटाई कर दी। रोते बिलखते इनाया घर पहुंची और मां को घटना बताई। नाजिया के उलाहना देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।