फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति का नया अध्याय लिखेंगे युवा

Mon, 16 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
कौशाम्बी की राजनीति में नया अध्याय लिखने को युवा मतदाता आतुर दिख रहे हैं। इसको लेकर उनमें खासा उत्साह भी है। जिले में युवा मतदाता चार लाख से ज्यादा हैं। चुनाव में यह मतदाता बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। चुनाव की दशा और दिशा बदलने का माद्दा इनमें है, यह युवाओं के हावभाव से स्पष्ट झलक रहा है। युवा मिजाज को भांप कर राजनीतिक दल इनको रिझाने में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


    जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित हैं। सपा के प्रत्याशियों में आपसी खींचतान होने के कारण संशय बना हुआ है। वहीं भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुए हैं। चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, लेकिन अभी कई राजनीतिक दलों के सेनापति गायब हैं। ऐसे में पार्टियों में ऊहापोह की स्थिति है। इन सबके बावजूद युवा मतदाता इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। जिले में कुल 109121 मतदाता हैं। इनमें से 491732 मतदाता युवा हैं।

चार महीने के भीतर 31 हजार 135 नए मतदाता बनाए गए हैं। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए युवा जमात तैयार है। युवा शक्ति इस चुनाव में किसी भी दल को मात दे सकती है अथवा किसी भी प्रत्याशी का बना बनाया खेल बिगाड़ सकती है । पिछले चुनाव में युवा अपनी ताकत का एहसास करा भी चुके हैं। इसको देखते हुए युवाओं को अपने-अपने पाले में करने की राजनीतिक दलों ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इनसे बाकायदे राजनीतिक दलों के लोग संपर्क भी कर रहे हैं। युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भी साधने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया के संसाधनों का इनको रिझाने के लिए भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


31 हजार मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले की तीनों सीटों पर चार माह के भीतर 31 हजार 135 नए मतदाता बनाए गए हैं। यह मतदाता विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। हालांकि अधिकांश मतदाताओं को अभी मतदाता पहचान पत्र नहीं मिला है। जिनको कार्ड नहीं मिला है, उनको 25 जनवरी को गांव में शिविर लगाकर कार्ड वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


किस वर्ग के कितने मतदाता
18 से 19 वर्ष   - 31135
20 से 29 वर्ष   - 280032
30 से 39 वर्ष   - 180565
           कुल   -491732
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें