फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, तीन लोग नामजद

Mon, 18 Mar 2019 12:10 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के हौसी गांव में रविवार सुबह खेत में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कातिलों ने उसका सिर कूंचकर मौत के घाट उतारा था। मामले में मृतक के पत्नी के प्रेमी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


हौसी गांव निवासी ऊदल (35) पुत्र कल्लू सरोज प्रयागराज में मजदूरी करता था। ऊदल के तीन बेटे और एक बेटी है। करीब दो साल पहले उसकी पत्नी प्रेमी के साथ चली गई थी। बच्चे ऊदल के पास ही थे। मजदूरी करके ऊदल परिवार का खर्च चलाता था। बच्चों की परवरिश दादी शांती देवी किया करती थी। शनिवार को ऊदल मजदूरी के लिए प्रयागराज गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह गांव के एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। बताया जाता है कि कातिलों ने सिर कूंचकर उसे मौत के घाट उतारा था। घटना की जानकारी होने पर एसपी प्रदीप गुप्ता, सीओ और चरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ऊदल की मां शांती ने पुलिस को बताया कि दो साल पहल उसके बेटे की पत्नी गांव में रहने वाले प्रेमी बलराम उर्फ दरोगा के साथ भाग गई थी। बच्चों को साथ लेकर नहीं गई थी। कुछ दिनों तक वह प्रेमी के साथ पूरामुफ्ती में किराए का कमरा लेकर रहती थी। इसके बाद कुछ दिन पहले वह गांव में आकर रहने लगी। शांती ने बेटे की हत्या मामले में बलराम उर्फ दरोगा, बलराम के पिता धारा और जलवीर उर्फ ननका के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बलराम को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी को गांव का ही युवक भगा ले गया था। इसी बात को लेकर रंजिश थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें