फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजिया चौराहा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसकी पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद वह कमरे में चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और अश्लील हरकते करने लगा। विरोध पर आरोपी ने तमंचे की बट से पिटाई की। इसके बाद कनपटी पर तमंचा सटाकर दुराचार किया। शोर सुन मौके पर पहुंचे पीड़ित महिला के पति ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। हालांकि वह हाथ में तमंचा होने के कारण उसे लहराते हुए फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर यूपी-112 पुलिस पहुंची थी। इल्जाम है कि पुलिस वाले कोई कार्रवाई करे बिना ही लौट गए। मामले में कौशाम्बी कोतवाल इंद्रदेव का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें