फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात हुई घटना
अमभर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात प्रेमिका का रिश्ता तय होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर इलाके का एक युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पड़ोसी गांव में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद भी युगल नहीं माने। वह चोरी छिपे मिलने के साथ फोन पर भी बातें करते थे। बताया जाता है कि ऊबकर हफ्ते भर पहले परिवार वालों ने लड़की का रिश्ता तय कर दिया। इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह सन्न रह गया। शुक्रवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के शोर-शराबे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें