फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सरकारी हैंडपंप के विवाद में युवक की सिर कूंचकर हत्या, गांव में भारी फोर्स तैनात

Mon, 17 Mar 2025 02:02 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

सरकारी हैंडपंप में निजी मोटर लगाने को लेकर कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने एक युवक की लाठी, डंडे और ईंट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी। घटना दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एडीजी प्रयागराज जोन भानु भाष्कर, कौशाम्बी के डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करते एसपी बृजेश श्रीवास्तव। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव गांव में सरकारी हैंडपंप के विवाद में एक युवक की ईंट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में भारी पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर के साथ ही कौशाम्बी के डीएम और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन


महगांव निवासी अफरोज जहां पत्नी स्व. मोहम्मद अली उर्फ बन्ने ने बताया कि गांव में सरकारी हैंडपंप पर कब्जे को लेकर गांव के ही अनिल रैदास और शंकर मौर्य के बीच विवाद हुआ था। जिसमें उनके लड़के मोहम्मद शफी उर्फ अरशद ने अनिल का पक्ष लिया था। इससे खुन्नस खाए दूसरे पक्ष के लोगों ने सोमवार को लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर से कूंचकर उनके लड़के की हत्या कर दी।




Trending Videos

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा। - फोटो : संवाद।
गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर जब मौके पर पहुंची तो आरोपी आरोपी शंकर मौर्य के लड़के प्रदीप और दिलीप मौर्य गांव के कई लोगों के साथ मिलकर उसके सिर को ईंट-पत्थर से कूंच रहे थे। कुछ देर में बेटे की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में फोर्स पहुंच गई। कई थानों की पुलिस के साथ एडीजी, डीएम और एसपी भी अधिकारियों के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। - फोटो : संवाद।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

मां अफरोज जहां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले प्रदीप कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा और कुलदीप कुशवाहा पुत्रगण शंकर कुशवाहा, राम नरेश मौर्य पुत्र वैद्यनाथ कुशवाहा, राकेश कुशवाहा पुत्र वैद्यनाथ कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा पुत्र राम नरेश कुशवाहा सहित दो तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें