रोही तिराहे पर दुर्घटना के बाद बाइक को भरवारी चौकी लेकर जाते हुए। संवाद
क्षेत्र में बुधवार शाम तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।
मौलवी लियाकत अली नगर के रोही निवासी सुशील कनौजिया बाइक से भरवारी से अपने घर लौट रहे थे। गोमती मोड़ के पास तिराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में सुशील के अलावा दूसरी बाइक पर सवार उलाचीपुर निवासी शमी (24) गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।