सराय अकिल के चंदूपुर अमरायन निवासी मृतक सोनू उर्फ ननका की फाइल फोटो।श्रोत परिजन
- फोटो : Samvad
भगवानपुर चौराहा के पास शनिवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदूपुर अमरायन गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि छोटा भाई सोनू उर्फ ननका उम्र 18 वर्ष शनिवार सुबह भगवानपुर गांव पैदल किसी काम से गया था। लौटते वक्त चौराहे के पास वह सड़क पार कर रहा था। तभी इमली गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सोनू उर्फ ननका गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।