फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तालाब में मिला किशोर का शव, डूबने की आशंका

विज्ञापन
रसूलपुर टप्पा गांव में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन बैठी महिलाएं स्रोत संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चायल। कस्बा स्थित तालाब में शुक्रवार देर रात किशोर का शव उतराया मिला। किशोर सुबह से ही घर से लापता था। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चायल के गांधी नगर मोहल्ला निवासी संतोष पासी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा अभिमान कस्बे के सरकारी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है।
पिता संतोष के मुताबिक शुक्रवार सुबह अभिमान तालाब की ओर गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
देर रात करीब साढ़े दस बजे तालाब में उसका शव उतराया मिला। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि तालाब किशोर के घर के समीप ही है। फिलहाल जांच में तालाब में डूबने से किशोर की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें