फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट मामले में जख्मी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 21 Jul 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के नया नगर में रामलखन केसरवानी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
कस्बे में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर 22 दिन पहले हुई मारपीट में जख्मी युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कस्बे के नया नगर निवासी रामलखन भोला चौराहा के पास हाईवे बगल बने सर्विस रोड पर ठेले पर मुंगौरा बेचता था। 29 जून को पड़ोसी बबलू ,कामता नाथ और उसकी मां गाली-गलौज करने लगी। वह लोग दुकान लगाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान रामलखन को जमकर पीटा गया था। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस बीच 22 दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार को रामलखन की मौत हो गई। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा का कहना है कि मुकदमा पहले से ही दर्ज है। मारपीट की धारा को हत्या की धारा में बदल दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अजुहा कस्बे के नया नगर में रामलखन केसरवानी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें