दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सयारां गांव के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन से गिरकर प्रतापगढ़ का युवक जख्मी हो गया। जीआरपी ने इलाज के लिए उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवक अपलाइन पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। गैंगमैन ज्ञान सिंह ने देखा तो जानकारी पुलिस को दी। इस पर पहुंची जीआरपी को युवक के पास से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से जौनपुर का टिकट व आधार कार्ड मिला।
सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया घायल युवक के पास से मिले आधार कार्ड में उसका नाम मनोज कुमार (36) पुत्र पन्नालाल निवासी उमापुर, थाना संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ लिखा मिला। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी संग्रामगढ़ थाना पुलिस को दी गई है।