सैनी कोतवाली के गुलामी पुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के बाद एसआरएन प्रयागराज भेजा है। घायल हुई युवक की पहचान नहीं हो सकती है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव के चौकीदार जय लाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया मंगलवार की रात 11 बजे गुलामी पुर बैंक के सामने कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घायल एक 35 वर्षीय युवक की पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद घटनास्थल पर जाकर पहचान करने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में घायल कोई इलाज के लिए मंझनपुर के बाद प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है ।