कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में जमीन और पारिवारिक विवाद के चलते हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर रात हुए विवाद में लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के सात नामजद आरोपियों के अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। इनमें कुसुमा देवी, राजेंद्र सरोज, ननकू सरोज, इंदी देवी, रामसूरत सरोज और गुलाबकली समेत अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में एक पक्ष के राजेंद्र सरोज के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे पक्ष के ननकू सरोज, इंदी देवी और दिव्यांग सुभाष घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।