फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रास्ते में आया सांड़, बचाने में बाइक से गिरे युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल व उपस्थित परिजन। संवाद
विज्ञापन
पूरब-पश्चिम शरीरा थाना के पश्चिम शरीरा चौराहे के पास अचानक रास्ते पर सांड़ के आने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

पूरब शरीरा के गांधीनगर वार्ड पांच निवासी बबलू (30) पुत्र बच्ची लाल के बड़े भाई कमलेश ने बताया कि उनका भाई सोमवार को दोपहर 11:30 बजे क्षेत्र के चौराहे के दुकान से सामान लेने गया था। बाइक से घर वापसी के दौरान भीम बाबा मंदिर के पास पहुंचा ही था, तभी रास्ते पर सांड़ आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बबलू ने ब्रेक लगा दी। बाइक की रफ्तार तेज होने से वजह गिरकर घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बबलू को सिर और पैर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें