फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कक्ष निरीक्षक से बचे तो एआई पकड़ लेगा नकलची

Sun, 01 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज के निरीक्षण के बाद ​शिक्षकों के साथ खड़े डीआईओएस। स्रोत: विभाग - फोटो : kathua news
विज्ञापन
मंझनपुर। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 1020 अभ्यार्थियों की दो पाली में प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शिक्षकों के साथ ही एआई की तैनाती की गई है। किसी तरह शातिर कक्षा निरीक्षक से बचे तो इनका एआई से बचना कठिन है। परीक्षा के एक दिन पहले शनिवार को डीआईओएस ने दोनों परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करा रहा है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिले में सरायअकिल के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज और आदर्श इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों विद्यालय में 510-510 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों की इस परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा के लिए जिला विद्यालय कार्यालय ने केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र प्रतिनिधि की तैनाती की है। इसके अलावा हर कमरे के लिए अलग से कक्ष निरीक्षक की तैनाती हुई है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। डीआईओएस नीरज केसरी ने बताया कि परीक्षा केंद्र बने दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखा गया है। यहां सीसीटीवी चलते मिले। इसके साथ ही इस बार विश्वविद्यालय परीक्षा में एआई का सहारा भी लेगा। इससे नकल रोकने और अन्य गतिविधियों के होने की संभावना कम है। किसी ने प्रयास भी किया तो वह पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें