फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर फंदे से लटका युवक, मौत

Wed, 06 Sep 2023 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
म्योहर गांव में जीतू की मौत के बाद घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस       संवाद
विज्ञापन
फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर फंदे से लटका युवक, मौत
विज्ञापन

- वीडियो में बज रहे गाने से मुहब्बत में नाकामी मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने के कयास
फोटो- 14 व 15
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली के म्योहर गांव का युवक फेसबुक पर खुदकुशी करने का वीडियो अपलोड करते हुए फंदे से लटक गया। परिजनों की इसकी भनक लगती कि इससे पहले ही युवक की सांसें थम गईं। वीडियो में बज रहे गाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुहब्बत में मुकाम नहीं हासिल होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
म्योहर निवासी जीतू (20) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। जीतू ने तौलिए का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। परिजनों ने बताया कि जीतू दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। 20 दिन पहले ही वह घर आया था। जीतू तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके दोनों भाई भी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार को मृतक के पिता प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। घर में जीतू अपनी बहन व दादा-दादी के साथ था। रोज की तरह भोर तीन बजे उठकर जीतू ने स्नान किया व अपने कमरे में चला गया। इसके बाद वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो बहन बुलाने गई। काफी आवाज लगाने के बाद भी कमरे का दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो उसने दूसरे कमरे की खिड़की से अंदर झांका। जीतू का शव फंदे से लटका देख बहन चीख पड़ी। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर जीतू का शव बाहर निकाला। सूचना पर जीतू के पिता रामआसरे मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
युवक ने खुदकुशी करने से पहले फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया है। वह पंखे में तौलिया के सहारे फंदा लगाता दिख रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह, सीओ सिटी

म्योहर गांव में जीतू की मौत के बाद घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस       संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें