महाराष्ट्र के पुणे शहर के खराड़ी इलाके में शनिवार सुबह मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के नारा सैदाबाद निवासी एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। युवक परिवार के साथ पुणे में रहकर मजदूरी करता था। युवक की हत्या की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया। सैदाबाद निवासी नाइस सौदागर (30) पुत्र अलीस पुणे के खराड़ी क्षेत्र में परिवार सहित रहकर एक गैराज में काम करता था। शनिवार सुबह घर के बाहर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो युवक की सिर कूंचकर हत्या किए जाने की बात सामने आई।
परिजनों के मुताबिक सौदागर लगभग दस साल पहले रोजगार की तलाश में पुणे गया था। वहीं अपनी पत्नी करीना, बेटी रिफा, रिफत और एक साल के बेटे अबनान के साथ रहकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था।
घटना की खबर मिलते ही परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। परिजनों ने बताया कि पुणे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के लिए नारा सैदाबाद गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंच रहे हैं।
फाइल फोटो- सौदागर