फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर सोमवार रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे के परसीपुर मोहल्ला निवासी सूरज कश्यप (35) अपने पड़ोसी दोस्त गुड्डू (40) के साथ सोमवार रात करीब 10 बजे सैनी से घर लौट रहा था। इस दौरान रेलवे ओवर ब्रिज पर ओवरटेक करने के चक्कर में अमित पुत्र महेश प्रसाद निवासी बरेठा बाग की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। भिड़ंत में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अमित व जगतपाल निवासी भैसाहापर जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुल पर गाड़ियों का जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें