फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
Youth dies in a bike accident - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

फतेहपुर में हादसे का शिकार हुआ अजुहा कस्बे का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। स्थानीय कस्बा निवासी एक युवक की सोमवार देर शाम फतेहपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह वहां किसी काम से गया था। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। खखरेरु पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के शांति नगर मोहल्ले का विनोद कुमार (40) पुत्र मंगल प्रसाद सरोज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार शाम वह किसी काम से फतेहपुर जिले के खखरेरु थाना स्थित केवटमई गांव गया था। लौटते वक्त केवटमई गांव के समीप ही सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही विनोद की सांसें थम गईं। दुर्घटना की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले पीएम के बाद शव अजुहा लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें