फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 01 Oct 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। एयरपोर्ट थाने के भीखपुर मेंडवारा गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार के सदस्याें की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


भीखपुर मेंडवारा गांव निवासी बसंतलाल ने बताया कि परिवार के साथ मजदूरी करके भरण-पोषण करते थे। दो बेटों में बड़ा बेटा बुद्धू (18) भी सहयोग करता था। शुक्रवार की शाम बुद्धू खेत की तरफ शौच के लिए जा रहा था। इस बीच गोविंदपुर तेवारा गांव का आकाश अपने ससुर मुन्नू के साथ बाइक से तेज रफ्तार से निकला।


आकाश की बाइक ने बुद्धू को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी बुद्धू को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें