फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 05 Jul 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के मकदूमपुर ढोकसहा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को खबर नहीं दी है। गांव के गिरधारी ने बताया कि उनका बेटा टुन्नू (22) बृहस्पतिवार दोपहर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहा था। उमस होने के कारण वह पंखे को अपनी तरफ घुमाने लगा। इस दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से टुन्नू झुलस गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए बेनीराम कटरा के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें