फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आम की लालच में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबा मजदूर, मौत

Fri, 05 Jul 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सुख धरनपुर किठाओं गांव में मजदूर की मौत के बाद घटना स्थल पर छानबीन करती
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के सुखधरनपुर किठांव गांव में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्राॅली से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। रास्ते में सड़क किनारे लगे पेड़ में पके आम देख वह लालच में आकर चलती गाड़ी में उसे खड़ा होकर तोड़ने लगा था। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के अहिरारा गांव का राम दुलारे (55) एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट लादकर उसे उतारने सुखधरनपुर किठांव जा रहा था। जैसे ही वह किठांव-विजयीपुर मोड़ के पास पहुंचा तभी सड़क किनारे लगे पेड़ में उसे पके आम दिखे। रामदुलारे के नाती को आम पसंद था। लालच में आकर वह नाती के लिए आम तोड़ने के लिए चलती ट्रैक्टर ट्राॅली के ऊपर खड़ा हो गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह इंजन व ट्राॅली के बीच पहिए के नीचे आ गया। हादसे में राम दुलारे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। साथ रहे अन्य मजदूरों ने बताया कि रामदुलारे अपने नाती को बहुत प्यार करता था। पके आम देखकर उसे लालच आ गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।


कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर
फोटो-12,13
मूरतगंज। नगर पालिका भरवारी के खलीलाबाद निवासी मो. इदरीश (52) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बृहस्पतिवार को वह ई-रिक्शा लेकर कोखराज जा रहा था। कोखराज थाने के पास प्रयागराज-कानपुर हाईवे के पास बने कट में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। हादसे में इदरीश को गंभीर चोट आई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इदरीश को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद कार चालक गाड़ी छो़ड़कर भाग निकला है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें