फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुआं में गिरने से युवक की मौत

Sun, 12 Apr 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक के घर पर जुटी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव निवासी एक युवक शुक्रवार रात में घर के बाहर टहलते समय कुआं में गिर गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से आनन-फानन में युवक को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अशरफपुर निवासी राम प्रकाश मजदूरी कर परिवार की देखभाल करते हैं। राम प्रकाश ने बताया कि कृष्ण कुमार (19) उनके तीन बेटों में सबसे छोटा था। वह भी घर पर रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह किसी काम से घर के बाहर गया था। इसी दौरान वह अचानक कुआं में गिर गया।
गिरने की आवाज सुनकर परिवार व आसपास लोगों ने चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में लोग रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का प्रयाग किया। अंधेरा होने की वजह से लोगों को काफी मशक्कत करना पड़ा। बाहर निकालने के बाद तुरंत कृष्ण कुमार को परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे में युवक की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें