फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव के बाजार में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 46 वर्षीय वकार अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक मूल रूप से फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के पुरमई गांव का रहने वाला था। वह इन दिनों अपनी बहन के यहां अफजलपुर वारी में रह रहा था। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बाजार में इधर-उधर घूमता रहता था।
ग्रामीणों के मुताबिक वकार पहले सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करता था। करीब 20 वर्ष पहले उसकी शादी नगदीनपुर में हुई थी। पत्नी की हत्या के मामले में वह जेल भी जा चुका था। जमानत पर रिहा होने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें