पश्चिमशरीरा। इंस्टाग्राम पर राम का नाम लेकर अमर्यादित शब्द बोलते हुए रील पोस्ट करने पर पुलिस ने शनिवार की रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस पर भी कमेंट किया। युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पूरबशरीरा कस्बा निवासी मो. साहिल उर्फ जाकिर खान ने इंस्ट्राग्राम पर यह आपत्तिजनक रील 12 अगस्त को पोस्ट की। पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल होते ही कोतवाली के उपनिरीक्षक रघुराज व सिपाही जितेंद्र चौधरी की नजर पड़ी। उन्होंने साइबर अपराध शाखा से संपर्क कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई। इससे पहले की पोस्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचती, उसे रोक दिया गया।
पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी युवक को पूरबशरीरा हनुमान मंदिर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) (शत्रुता पैदा करने के उद्देश्य से दिया गया बयान) व आईटी एक्ट के धारा 67 मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नाम बदल कर बनाई थी आईडी
पश्चिमशरीरा। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि आरोपी मो. साहिल उर्फ जाकिर खान नाम बादल कर शेख साहब 786 के नाम से इंस्ट्राग्राम पर आईडी बनाए हुए था।